फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ट्रैक मरम्मत के कारण नहीं चलेंगी आठ ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। उत्तर रेलवे के बंथरा स्टेशन पर दस से 15 मई तक नन इंटरलाकिंग (मरम्मत) का कार्य होना है। इसके कारण पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से होकर गुजरने वाली आठ ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया है।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि मरम्मत कार्य के कारण 13 और 14 मई को हावड़ा से खुलने वाली हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस, दानापुर-आनंदविहार टर्मिनस एक्सप्रेस नहीं चलेंगी। इसी तरह 13 से 16 मई तक बनमंखी-अमृतसर एक्सप्रेस, 14 मई को सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस, 14 और 15 मई को देहरादून-हावड़ा एक्सप्रेस तथा आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस 14 और 15 मई को रद्द रहेंगी। 11 से 14 मई तक अमृतसर-बनमंखी एक्सप्रेस और 13 मई को अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस नहीं चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें