फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ई-रिक्शा पलटने से आठ लोग घायल, दो की हालत गंभीर, ट्रॉमा सेंटर रेफर

विज्ञापन
नौगढ़ के चिकनी मोड़ के पास दुर्घटना में घायल का इलाज करते स्वास्थ्यकर्मी। संवाद
विज्ञापन
नौगढ़।
विज्ञापन

नौगढ़ के धन कुंवारी कला मुख्य मार्ग पर चिकनी मोड़ के पास छलका के नीचे ई-रिक्शा पलटने से आठ लोग घायल हो गए। इसमें दो की हालत गंभीर होने पर ट्राॅमा सेंटर के लिए रेफर किया गया। मगरही गांव निवासी ई-रिक्शा चालक सुनील गांव के ही महाराजी (60), ज्योति (12), रेखा (35), रमेश (35), संध्या (12), राजेश कुमार (28), जानकी (30), विवेकानंद (10) को लेकर स्थानीय कस्बे बाजार आ रहा था। ई-रिक्शा में सवार जानकी, विवेकानंद और संध्या को शादी समारोह में सोनभद्र जाना था। अन्य लोग बाजार में घरेलू सामान लेने के लिए निकले थे। धन कुंवारी कला मुख्य मार्ग पर चिकनी मोड़ के पास ई-रिक्शा छलका पार करने के दौरान पलट गया। इससे यात्री चोटिल हो गए। राहगीरों ने सभी को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजवाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक डॉ. सुनील सिंह और स्वास्थ्य कर्मी नीरज सिंह ने सभी का प्राथमिक उपचार किया। वहीं, महाराजी और ज्योति की हालत गंभीर देख बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। चिकित्सक सुनील सिंह ने बताया कि अन्य घायलों की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें