जिले में सोमवार को आठ नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं दो संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। इस तरह जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर तीस हो गई है। इसकी पुष्टि डीएम संजीव सिंह ने की है। सोमवार को आई कोरोना रिपोर्ट में दो पुरुष और छह महिलाओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। प्रशासन के अनुसार ये सभी लोकल ट्रैवलिंग अथवा अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं। संक्रमितों में पांच चकिया और तीन शहाबगंज के रहवासी हैं। इनके संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। सोमवार को दो संक्रमित स्वस्थ हुए हैं।