फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। सदर विकास खंड के कोनिया गांव में मंगलवार की दोपहर गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। जब तक लोग समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते आग ने आठ बीघा खेत की फसल को अपनी जद में ले लिया और धू-धूकर पूरी फसल जल गई। किसानों ने अथक प्रयास कर आग पर काबू किया। गांव के सिवान में गेहूं की फसल में अज्ञाज कारणों से आग लग गई। आग ने किसान लोरिक राम, श्यामलाल, कैलाश सिंह व शंभू सिंह की लगभग आठ बीघा गेहूं की खड़ी फसल को अपने आगोश में ले लिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। किसानों व ग्रामीणों ने लाठी से पीटकर व पानी डालकर आग पर काबू किया। गनीमत रही कि आसपास के खेतों की फसल काटी जा चुकी थी। इससे आग आगे नहीं फैल सकी। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से किसानों को सहायता राशि दिए जाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें