फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: डायमंड जुबली सेलिब्रेशन में रनर अप रही ईसीआर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। भारत स्काउट गाइड की ओर से हरियाणा में 6 से 8 नवंबर तक आयोजित नेशनल लेवल डायमंड जुबली सेलिब्रेशन में ईस्ट सेंट्रल रेलवे स्काउट गाइड की 95 सदस्यीय टीम ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। नेशनल प्रतियोगिता में पूर्व मध्य रेलवे की टीम दूसरे नंबर पर रही और रनर अप शील्ड अपने नाम की। हरियाणा के नेशनल यूथ कांप्लेक्स गदपुरी में आयोजित डायमंड जुबली सेलिब्रेशन में सभी रेलवे जोन की टीम पहुंची थी। यहां विभिन्न प्रतियोगिताएं कैंप फायर आदि हुए। सभी प्रतियोगिताओं में ईसीआर की टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया और पूरे प्रतियोगिता में दूसरे नंबर पर रही। टीम उत्कृष्ट प्रदर्शन से जोनल और मंडलीय अधिकारियों में खुशी की लहर है। वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी सह जिला आयुक्त स्काउट उज्ज्वल आनंद ने टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर खुशी व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कहा कि मंडल में विजेता टीम का भव्य स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें