इसी तरह सहरसा-अंबाला होली स्पेशल 10 से 17 मार्च तक प्रत्येक शुक्त्रस्वार एवं मंगलवार को सहरसा से 19.10 बजे खुलेगी। यह ट्रेन अगले दिन दूसरे दिन 00.15 बजे अंबाला पहुंचेगी। इसी तरह अंबाला से यह ट्रेन 12 से 19 मार्च तक प्रत्येक रविवार एवं बृहस्पतिवार को सुबह से 04.10 बजे खुलेगी और अगले दिन 09.45 बजे सहरसा पहुंचेगी।
मुजफ्फरपुर-बलसाड सुपरफास्ट साप्ताहिक होली स्पेशल मुजफ्फरपुर से 09 से 16 मार्च तक प्रत्येक बृहस्पतिवार की रात 20.10 बजे खुलेगी। विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए शनिवार को 12.30 बजे बलसाड पहुंचेगी। इसी तरह बलसाड से साप्ताहिक होली स्पेशल 12 से 19 मार्च तक प्रत्येक रविवार को 13.45 बजे खुलकर मंगलवार को 02.30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।