फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांबिंग के दौरान सीओ ने संदिग्ध लोगों से की पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जंगलों मेें पुलिस ने कांबिंग तेज कर दी है। रविवार को थाना क्षेत्र के जंगलों में सीओ ऑपरेशन शेषमणि पाठक के नेतृत्व में पुलिस व पीएसी जवानों ने सघन कांबिंग की। इस दौरान पुुलिस ने संदिग्ध रूप से चरवाहों के दिखने पर पूछताछ कि तो पता चला वे स्थानीय निवासी हैं। इसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया।दोपहर के करीब दो बजे सीओ आपरेशन ने पुलिसकर्मियों के साथ लौवारी में मतदान केंद्र का भी निरीक्षण किया। इसके बाद फोर्स के साथ चंद्रप्रभा सेंचुरी से सटे जंगलों में कांबिंग की।सीओ ने नौगढ़ इलाके में लौवारी कला, लौवारी खुर्द, लतमरवा, गोड़टुटवा की बस्तियों से सर्च ऑपरेशन करते हुए चंद्रप्रभा रेंज के जंगलों में कांबिंग की। उन्होंने थाना प्रभारी नौगढ़ राजेश सरोज को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें