फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: टायर फटने के बाद भी भाग रहा था डंपर, 53 लाख का गांजा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। चंदौली पुलिस और स्वाट टीम बृहस्पतिवार को नेशनल हाईवे पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक डंपर टायर फटा होने के बावजूद तेज गति से भागता दिखा। संदेह होने पर पुलिस ने पीछा कर उसे रोका।
विज्ञापन

तलाशी लेने पर डाला के नीचे बनाए गए बक्से से 120 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत 53 लाख रुपये है। वहीं, डंपर चालक समेत दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी उड़ीसा से गांजा लेकर वाराणसी जा रहे थे। एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि चंदौली पुलिस वाजिदपुर मोड़ के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक डंपर टायर फटा होने के बावजूद तेज गति से जा रहा था।
पुलिस ने पीछा करके उसे रोका। जांच करने पर पता चला कि डंपर के डाला के नीचे गोपनीय बाक्स बना हुआ था और उसमें गांजा भरे सात बोरे रखे थे। बताया कि 210 किलो गांजा बरामद हुआ है, जिसकी कीमत 53 लाख रुपये है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वाहन चालक कृष्णा महतो, बांधडीह, थाना जरडीह, जनपद बोकारो झारखंड और परिचालक अमित कुमार तिवारी, धमौर, थाना शाहपुर, जनपद आरा, बिहार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें