मुंडन संस्कार के चलते भरौली-गाजीपुर मार्ग पर लगा वाहनों का जाम।संवाद
बलिया। मुंडन संस्कार के कारण शुक्रवार को दूसरे दिन भी शहर से लेकर ग्रामीणों क्षेत्रों में वाहन सड़कों पर रेंगते रहे। भरौली गोलंबर से लेकर कोटवा नारायणपुर तक वाहनों की कतार लगी रही। जाम में स्कूली बस व एंबुलेंस तक फंसी रही। हल्दी थाना क्षेत्र के हुकुम छपरा गंगा घाट पर भीड़ के कारण एनएच-31 बलिया-बैरिया मार्ग पर पचरुखियां से दुबे छपरा तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। शहर के महावीर घाट, माल्देपुर घाट, जगदीशपुर चौराहा, कदम चौराहा, टीडी काॅलेज, रोडवेज, चित्तूपांडेय चौराहे शाम तक जाम की स्थिति रही। चित्तूपांडेय से टीडी काॅलेज जाने में लोगों को दो मिनट के बजाय 30 मिनट का समय लग गया।