चंदौली। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में थोड़ी कमी आई है। नए संक्रमितों से ठीक होने वालों की संख्या अधिक मिल रही है। हालांकि मृतकों की संख्या लोगों को परेशान कर रही है। ठीक होने वालों की संख्या बढ़ने से कोविड अस्पतालों पर बोझ कुछ कम हुआ है और बेड खाली हो रहे हैं। जिले में कोविड-19 अस्पताल चकिया व चंदौली में 200 के सापेक्ष सौ मरीज भर्ती हैैं। बाकी सौ से ज्यादा बेड खाली हैं। जिला मुख्यालय स्थित पं. कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय के एमसीएच बिंग व संयुक्त जिला चिकित्सालय चकिया जिसे कोविड-19 अस्पताल बनाया गया है। यहां पर 200 बेड की व्यवस्था की गई है। यहां लगभग सौ मरीज भर्ती हैं। वहीं भोगवारा व धानापुर के कोविड अस्पतालों में 50-50 बेड हैं जिसमें ज्यादातर बेड खाली हैं।