फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: जोरदार बारिश से जगह-जगह भरा पानी, कीचड़ से परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। दो दिनों से हो रही बरसात से मौसम का मिजाज बदल गया है। शनिवार को रात करीब दो घंटे तक हुई जोरदार बारिश से सड़कों पर जलभराव हो गया। वहीं, रविवार को दोपहर में भी आधे घंटे बारिश से आवागमन में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के बावजूद उमस से राहत नहीं मिली। जिले का अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 34 और न्यूनतम 27 से बढ़कर 28 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। नगर में जीटी रोड पर हुए जलभराव से दुकानदार परेशान रहे। वहीं, निचले मोहल्लों की सड़कों पर भी जलभराव रहा। शनिवार की रात आठ बजे अचानक तेज बारिश होने लगी। करीब दो घंटे तक हुई तेज बारिश से जीटी रोड सहित कैलाशपुरी, रविनगर, पटेल नगर, काली महाल, चतुर्भुजपुर, नई बस्ती, गिधौली, चंदासी आदि क्षेत्रों में भारी जलभराव हो गया। सड़कों पर नाले-नालियों का पानी बहने से लोग परेशान रहे। वहीं, गांवों में किसान धान की रोपाई में जुट गए हैं। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश पर बने चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से जिले में मॉनसून सक्रिय है। आगामी पांच दिनों के दौरान जिले के ज्यादातर स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के साथ कुछ स्थानों पर भारी व कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें