फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli: दवा कारोबारी की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने बाजार कराया बंद, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

Sun, 12 Feb 2023 12:52 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

चंदौली के सदर कोतवाली क्षेत्र में बीती रात दवा कारोबारी की गोली मारकर हत्या से लोगों में आक्रोश है। रविवार सुबह आक्रोशित व्यापारियों ने बाजार को बंद कराया और जमकर नारेबाजी की। 
 
विज्ञापन
बाजार को बंद कराते व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली के पिपरपतिया पुल के पास बदमाशों ने मेडिकल स्टोर संचालक धीरज गुप्ता (30) को गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से काफी आक्रोश है। रविवार सुबह आक्रोशित व्यापारियों ने बाजार को बंद कराया और अपील किया कि इस बंदी में व्यापारी सहयोग दें। उन्होंने कहा जल्द से जल्द हत्यारे की गिरफ्तारी हो नहीं तो अगला आंदोलन तेज होगा। 

विज्ञापन


नगर पंचायत के वार्ड नंबर 6 इंदिरा नगर निवासी धीरज गुप्ता (35) की पिपरपतिया में दवा की दुकान है। वह शनिवार देर शाम दुकान बंदकर बाइक से घर जा रहे थे।  पिपरपतिया पुल के पास बदमाशों ने घेरकर गले के पास गोली मार दी। धीरज गिर पड़े। इसी दौरान बदमाश भाग निकले। घटनास्थल पर जुटे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। 

धीरज को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  घटना से आक्रोशित दवा कारोबारियों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पाकर एएसपी विनय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। जाम की सूचना पर पहुंचे एसपी अंकुर अग्रवाल ने 12 घंटे में अपराधियों को पकड़ने का आश्वासन दिया, इसके बाद कारोबारी एनएच-2 से हटे। पुलिस वारदात की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन

शासन-प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी

रविवार सुबह दवा कारोबारी की हत्या के विरोध में व्यापारियों ने शासन और प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी की। नगर की दुकानों को बंद करा कर अपना विरोध जताया। व्यापारियों ने कहा कि इस हत्या का खुलासा पुलिस तत्काल करे और दोषियों को सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

यही नहीं पूरे नगर में भ्रमण कर व्यापारियों की दुकानों को बंद कराया और अपील किया कि इस बंदी में पूर्ण रूप से सहयोग करें। जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हत्यारों की गिरफ्तारी तत्काल नहीं की जाती है तो व्यापारियों का अगला आंदोलन उग्र होगा। इसके लिए शासन और प्रशासन ही जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें