फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: अमृत योजना से चंदौली के 3769 घरों में पहुंचेगा पेयजल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। अमृत योजना के दूसरे चरण में चंदौली नगर की पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए करीब 31.95 करोड़ की कार्ययोजना को धरातल पर उतारने की तैयारी पूरी हो गई है। शासन से धन अवमुक्त होने के बाद गंगा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर ली है। मंगलवार को टेंडर कराने के बाद योजना से जुड़े काम शुरू कराए जाएंगे। चंदौली नगर पंचायत में लंबे समय से लोग पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। गंगा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने अमृत योजना के तहत नगर के 3769 घरों में शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए करीब 32 करोड़ रुपये की कार्ययोजना बनाई थी। फरवरी 2024 में स्टेट लेबल हाई पॉवर कमेटी से कार्ययोजना को मंजूरी मिलने के बाद धनराशि भी जारी कर दी गई थी। इसके बाद लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के कारण टेंडर की प्रक्रिया रोक दी गई थी। इस बीच कार्यदायी संस्था ने कागजी कार्यवाही पूरी कर ली। अब नौ जुलाई को टेंडर कराने के बाद अगस्त में योजना से जुड़े काम शुरू कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें