फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: फाइलों में दब गया स्टेडियम का सपना, खिलाड़ी कर रहे पलायन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। पिछले पांच सालों से जिले में दो स्टेडियम बनाने की कवायद फाइलों तक सिमट गई है। खिलाड़ियों की गुहार के बाद भी उनका सपना पूरा नहीं हो सका। जिले के खिलाड़ियों ने ओलंपिक तक का सफर तय किया है, लेकिन एक स्टेडियम तक उन्हें मयस्सर नहीं है। ऐसे में खिलाड़ी दूसरे जिलों में पलायन कर रहे हैं।
विज्ञापन


खेल विभाग की ओर से सकलडीहा के धौरहरा गांव में आठ एकड़ में स्टेडियम का निर्माण प्रस्तावित है। दो बार बजट जारी होने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं सका है। वहीं, युवा कल्याण विभाग ने धानापुर ब्लॉक के हिंगुतरगढ़ गांव में खेलो इंडिया के तहत मिनी स्टेडियम के निर्माण की योजना बनाई थी। पांच करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले स्टेडियम के लिए पहली किस्त फरवरी में जारी होने के बाद भी निर्माण काम शुरू नहीं हो सका। ऐसे में जिले के खिलाड़ी वाराणसी, गाजीपुर, लखनऊ सहित अन्य जिलों में पलायन कर खेलों का अभ्यास करते हैं। स्टेडियम न होने से खेल विभाग में खेल प्रशिक्षिकों की भी कमी है। खेल विभाग में कुश्ती, एथलेटिक्स, वालीबाॅल, कबड्डी, हैंडबाल के ही प्रशिक्षक तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें