जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बुधवार को नाली निर्माण के लिए चेयरमैन जितेंद्र गुप्ता ने भूमि-पूजन किया।
कोतवाली के सामने दक्षिणी लेन जोगिविरा स्टेशन रोड के पास 24 लाख रुपये से नाली निर्माण कार्य किया जाएगा। यह कार्य राज्य सेक्टर योजना के तहत होगा।
इससे स्टेशन रोड पर होने वाले 20 साल से जल भराव से छुटकारा मिल जाएगा।
चेयरमैन ने बताया कि यहां पर बारिश होने पर जलभराव की समस्या बनी रहती थी, इससे लोगों को परेशानी होती थी। यहां जल निकासी को सुगम बनाने के लिए नाली निर्माण कराया जा रहा है। इससे निकासी व्यवस्था बेहतर होगी। अभी तक नाली का निर्माण नहीं कराया गया था। जिसको लेकर पालिका ने पहल करते हुए उच्च अधिकारियों को अवगत कराया था। संवाद