फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: नाली खोदकर छोड़ा, आवागमन में परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनिया। कस्बा में नाली निर्माण के लिए एक माह से गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है। इससे लोगों में आवागमन के दौरान परेशानी होती है। लोगों के व्यापार पर भी इसका असर पड़ रहा है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी व्याप्त है। चंदौली से तिरगांवा तक हाईवे का निर्माण हो रहा है। चहनियां कस्बे में नाली का निर्माण कार्य भी चल रहा है। सकलडीहा मार्ग पर विगत एक माह से नाली के लिए गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है। लोगों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तो दूसरी तरफ लोगों का रोजगार भी चौपट हो रहा है। नाली खोदने मार्ग पर मिट्टी, ईंट के टुकड़े बिखरे पड़े हैं। इससे एक तरफ मार्ग चलने से जाम भी लग जा रहा है। जबकि मौनी अमावस्या पर घाट पर निरीक्षण करने आए जिलाधिकारी ने एक्सईएन को निर्देश दिया था कि दोनों तरफ मलबा हटवाकर चहनियां कस्ो में सड़क के दोनों तरफ समतल कर सुव्यवस्थित किया जाए। जिला अधिकारी के निर्देश के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। हल्की बारिश होने पर ही कस्बे में पैदल चलने लायक नही रह जाता है। लोगों का घरों से निकलना भी दुश्वार हो गया है। जिसे लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें