नगर के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (आईएपी) की केंद्रीय कार्यकारिणी में दूसरी बार निर्वाचित हुए हैं। 25 अक्तूबर को घोषित चुनाव परिणाम के बाद चिकित्सा जगत में खुशी की लहर है। निर्वाचित होने पर डॉ. श्रीवास्तव ने कहा कि आगामी कार्यकाल में बाल स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने, टीकाकरण को प्रोत्साहित करने, कुपोषण की रोकथाम, नवजात एवं किशोर स्वास्थ्य और युवा चिकित्सकों के प्रशिक्षण पर जोर देंगे। चिकित्सकों के व्यावसायिक हितों का संरक्षण भी उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने देशभर के बाल रोग विशेषज्ञों और सहयोगियों के प्रति आभार जताया। उनके पुनर्निर्वाचन पर आईएपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. नीलम मोहन, राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित डॉ. विनीत सक्सेना, पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. अशोक राय, डीएम गुप्ता, डॉ. आलोक भारद्वाज, डॉ. राजीव रंजन, डॉ. संजय पटेल और वाराणसी शाखा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. बीएल गुप्ता सहित कई वरिष्ठ चिकित्सकों ने बधाई दी।