चकिया। नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर 15 वर्षों बाद भाजपा की टिकट पर जीते गौरव श्रीवास्तव के शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय भी शामिल होंगे। बृहस्पतिवार को भाजपा के जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने शपथ ग्रहण स्थल मां काली मंदिर परिसर का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। जिलाध्यक्ष कहा कि शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के आने की स्वीकृति मिल गई है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री कालिकाधाम निवासी भाजपा जिला महामंत्री उमाशंकर सिंह के घर भी जाएंगे। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री उमाशंकर सिंह, अधिशासी अधिकारी मेंही लाल गौतम, किसान मोर्चाके जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्र, ग्राम प्रधान दुबेपुर अरविंद पांडेय, अनिल सिंह, विजय विश्वकर्मा, राजन गुप्ता आदि मौजूद थे।