भोजन की तलाश में भटक कर लेहड़ा गांव में पहुंचे नीलगाय के बच्चे पर आवाराकुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। कुत्तों के हमले से नीलगाय का बच्च गंभीर रूप से जख्मी हो गया। ग्रामीणों ने कुत्तों के झुंड से नीलगाय के बच्चे को बचाकर इसकी सूचना वन क्षेत्राधिकारी रिजवान अली खान को दी। सूचना के बाद पहुंची वनविभाग की टीम ने नीलगाय के बच्चे को नौगढ़ स्थित पशु चिकित्सालय में भर्ती करवाया। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि नीलगाय का बच्चा करीब छह माह का था। बताया कि नीलगाय के बच्चे की हालत में सुधार है। पूरी तरह ठीक होने पर उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा। संवाद