फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धजनों के दवा-इलाज व देखभाल में ना करें कोताही: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। वृद्धजनों के सम्मान और उनके उचित देखभाल के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया गया। इस दौरान जिलाधिकारी संजीव सिंह मुख्यालय स्थित वृद्धजन आश्रय स्थल पहुंचे। उन्होंने वहां निवासरत वृद्धजनों कें स्वास्थ्य की जानकारी ली। साथ ही मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि 15 दिन के अंतराल पर सभी आश्रय स्थल पर स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बुजुर्ग महिलाओ एवं पुरुष को माल्यार्पण कर फल वितरण किया। डीएम संजीव सिंह ने समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिया कि वृद्धजनों को राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा देखभाल कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिदिन के दिनचर्या में दी जाने वाले स्वास्थ्यवर्धक भोजन दिया जाए। समाज कल्याण अधिकारी ने अवगत कराते हुए बताया कि 72 पंजीकृत किए गए हैं 46 लोगों का पेंशन दिया जा रहा है। हेल्थ कार्ड बनाए जाने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिए। जिन बुजुर्ग व्यक्तियों को आंख से दिक्कत होती हो उनकी जांच कराकर मोतियाबिंद का ऑपरेशन या अन्य जरूरी दवाओं को दिया जाना सुनिश्चित करें। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.वीपी द्विवेदी, जिला समाज कल्याण अधिकारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें