फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी भी दबाव में न दें निर्धारित क्षमता से अधिक शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। होली व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए शुक्रवार को एसडीएम पीडीडीयू तहसील व सीओ सदर ने आबकारी निरीक्षक के साथ नगर में एक दर्जन से अधिक दुकानों की जांच की । इस दौरान अधिकारियों ने शराब की बोतलों पर लगे बार कोड को स्कैन करके उसकी डिटेल देखी। वहीं आबकारी निरीक्षक ने रजिस्टर का मिलान किया। अधिकारियों ने चेताया कि किसी भी व्यक्ति को निर्धारित क्षमता से अधिक शराब न बेची जाए। पकड़े जाने पर लाइसेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। होली के साथ त्रिस्तरीय चुनाव को देखते हुए क्षेत्र में मदिरा की मांग काफी बढ़ गई है। ऐसे में दुकानों से इसकी कालाबाजारी की आशंका भी बढ़ गई है। इसके मद्देनजर एसडीएम पीडीडीयू तहसील विजय नारायण सिंह, सीओ सदर कुंवर प्रभात सिंह व आबकारी निरीक्षक ज्ञान प्रताप सिंह शुक्रवार को जांच के लिए शराब की दुकानों पर पहुंचे। सीओ और एसडीएम ने दुकानें में रखी शराब के स्टॉक में से कुछ बोतलों पर लगे बार कोड को स्कैन करके उसकी जानकारी हासिल की। इसके बाद आबकारी निरीक्षक ने रजिस्टर से स्टॉक का मिलान किया। अधिकारियों ने नगर में 12 से अधिक दुकानों की जांच की। अधिकारियों ने लाइसेंस धारकों को चेताया कि त्योहार और चुनाव को देखते हुए लोग निर्धारित मात्रा से अधिक शराब लेने की कोशिश करेंगे, ऐसे में प्रत्यके व्यक्ति को निर्धारित शराब से अधिक शराब न बेची जाये। इसके साथ ही किसी भी दुकान पर गड़बड़ी पाई गई तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें