फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बेटियों के जन्म पर उदास न हों बल्कि उत्सव मनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता बिंद ने बुधवार को पं. कमला पति त्रिपाठी संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की सफाई, दवाओं की उपलब्धता समेत अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की हिदायत दी। साथ ही केक काटकर नवजात बच्चियों का जन्मदिन मनाया। कहा कि बेटियों के जन्म पर उदास न हों बल्कि उत्सव मनाएं। उनको अच्छी शिक्षा दें और आगे बढ़ाएं।
विज्ञापन


गीता बिंद ने मातृ शिशु विंग में सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि सरकार की योजनाओं में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने नवजात बच्चियों की माताओं से मुलाकात की। कहा कि बेटियों के जन्म पर उदास न हों बल्कि उत्सव मनाएं। बेटा-बेटी में किसी प्रकार का भेदभाव न करें। बेटियों को भी अच्छी शिक्षा दें। उनको भी आजादी दें और उनके सपनों को साकार करने में पूरा सहयोग करें। इस मौके पर उन्होंने केक काटकर नवजात बच्चियों का जन्मोत्सव मनाया। साथ ही प्रसूताओं को सम्मानपत्र और किट सौंपी। इस दौरान सीएमओ डाॅ. वाईके राय, सीएमएस डॉ. सत्य प्रकाश और जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रभात कुमार मौजूद थे।



सीएमओ और सीएमएस का किया इंतजार
राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता बिंद सुबह पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचीं तो सीएमएस और सीएमओ नदारद थे। इससे आयोग की सदस्य को उनका इंतजार करना पड़ा। जिला प्रोफेशन अधिकारी की सूचना पर सीएमएस और सीएमओ पहुंचे। इसके बाद उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन




आधे घंटे के बाद पहुंची पुलिस

महिला आयोग की सदस्य गीता बिंद की सुरक्षा में भी लापरवाही देखने को मिली। वह सुबह जिला अस्पताल पहुंचीं और निरीक्षण करने लगीं लेकिन कोई पुलिसकर्मी तब तक नहीं पहुंचा था। इसके करीब आधे घंटे के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची।

महिला आयोग की सदस्य से सुनीं समस्याएं
राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता बिंद ने बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित पीडब्ल्यूडी के अतिथि गृह में महिलाओं की शिकायतें सुनीं। इस दौरान आठ महिलाएं अपनी शिकायतें लेकर पहुंची। गीता बिंद ने उनकी समस्याएं सुनने के बाद समाधान के लिए संबंधित विभागों को प्रार्थना पत्र सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें