फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कूलर, टंकियों में जमा न होने दें पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
साफ पानी में डेंगू के मच्छर पनपते हैं। कूलर, टंकियों और छत पर टायर आदि में अधिक समय तक पानी न रहने दें। उसे बदलते रहें। इससे डेंगू के मच्छर नहीं पनपेंगे। यह जानकारी मंगलवार को सीएमओ कार्यालय में हुई गोष्ठी में दी गई। राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर सीएमओ कार्यालय के साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर गोष्ठियों का आयोजन किया गया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित दुबे ने कहा कि हर वर्ष 16 मई को राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया जाता है। जिला मलेरिया अधिकारी पीके शुक्ला ने बताया कि डेंगू को हड्डी तोड़ बुखार के रूप में भी जाना जाता है। सहायक मलेरिया अधिकारी राजीव सिंह ने बताया कि वर्ष 2022 में 174 मरीजों की जांच हुई जिसमें डेंगू के 69 मरीज मिले थे। सिरदर्द, बुखार, मांसपेशियों, जोड़ों व आंखों के पीछे दर्द होना, जी मिचलाना इस बीमारी के आरंभिक लक्षण हैं। नाक, मुंह, मसूडों से खून आना व त्वचा पर चकत्ते उभरना डेंगू के गंभीर लक्षण हैं। घरों के अंदर-बाहर सफाई रखें। कूलर, पानी की टंकी, गमलों, टायरों, अनुपयोगी बर्तनों में पानी जमा न होने दें। सोते समय मच्छरदानी का नियमित प्रयोग करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि डेंगू के खिलाफ चल रहे अभियान में ग्राम प्रधान, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्मचारी एवं आशा और आंगनबाड़ी आदि लोग का सहयोग लिया गया है। जनपद के सभी सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर डेंगू की जांच व दवाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें