फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में किसी का आतिथ्य ना स्वीकारें

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 के मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण नवीन मंडी स्थल पर जिला मजिस्ट्रेट व जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव सिंह की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं भयमुक्त सम्पन्न कराना मतदान अधिकारी का दायित्व है। उन्होंने शांतिपूर्ण व निष्पक्ष सम्पन्न किये जाने के तरीकों को बताया। कहा कि निर्वाचन प्रारंभ होने से पहले कोरोना के दूसरी लहर को देखते हुए शासन के दिये गए दिशा-निर्देर्शों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि बिना किसी दबाव में निर्वाचन सम्पन्न कराएं। किसी की ओर से बूथ पर कोई गड़बड़ी किये जाने की संभावना हो तो तत्काल सेक्टर मजिस्ट्रेट को अवगत कराएं। मतदान अधिकारी निर्धारित वाहनों एवं निर्धारित रूट से ही जाएं। महिला मतदान कर्मी को प्राथमिकता के आधार पर कार्य पूर्ण होने पर घर जाने की अनुमति दे दें। पीठासीन अधिकारी को डायरी उपलब्ध कराई जाएगी उसमें समय-समय पर निर्वाचन से संबंधित सूचना जरूर अंकित करें। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अजीतेंद्र नारायण, ब्रह्मचारी दुबे, डा. विनोद राय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भोलेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें