फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल डामासमेर में 9 से 11 मार्च तक आयोजित 36वीं राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में चंदौली के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन था। जिला खेल शिक्षक विवेकानंद दुबे ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता चंदौली के खिलाड़ियों को डीएम चंद्र मोहन गर्ग जल्द ही सम्मानित करेंगे। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल की ओर से खेलते हुए चंदौली के खिलाड़ियों ने बस्ती जिले की टीम को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली थी। वहीं कबड्डी प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल की ओर से चंदौली व जौनपुर के खिलाड़ियों की संयुक्त टीम ने बस्ती को 42-12 के बड़े अंतर से पराजित कर विजेता रही। एथलेटिक्स प्रतियोगिता के 50 मीटर बालिका वर्ग में धानापुर के दियां प्राथमिक विद्यालय की छात्रा अंशिका यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया था। जल्द ही इन खिलाड़ियों को डीएम सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें