फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने रोका लापरवाह अफसरों का वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। डीएम संजीव सिंह ने बृहस्पतिवार की देर शाम कलेक्ट्रेट में अफसरों संग बैठक की। उन्होंने कार्य में सुस्ती बरतने पर ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता एवं अवर अभियंताओं का वेतन रोकने का निर्देश दिया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि आयुष्मान योजना को गति देना हमारी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने गांवों में कैंप लगाकर चयनित परिवारों का गोल्डेन कार्ड बनवाने के लिए एडीओ को सहयोग करने का सुझाव दिया। इसके लिए आशा, एनएम को जिम्मेदारी देने पर जोर दिया। कहा कि अंत्योदय कार्ड धारकों को भी आयुष्मान योजना के तहत गोल्डेन कार्ड जारी किया जाय। सीएमओ डा. वीपी द्विवेदी ने बताया कि जनपद में कुल 235 के सापेक्ष 183 नए हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर का निर्माण किया जाना है। जिसमें 126 का निर्माण पूर्ण हो चुका है। डीएम ने पूर्ण हो चुके स्थलों पर चिकित्सकों को तैनात करने पर जोर दिया। वहीं निर्माण कार्य में सुस्ती बरतने पर ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता एवं अवर अभियंताओं का वेतन रोकने का निर्देश दिया। बैठक में सीडीओ अजितेंद्र नारायण, पीडी सुशील कुमार, बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह, डीपीआरओ ब्रह्मचारी दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें