पीडीडीयू नगर (चंदौली)। नगर के केंद्रीय विद्यालय के प्रेक्षागृह में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के कार्यक्रम में जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने जिले के स्वीप आईकॉन राकेश रौशन को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिनके नाम मतदाता सूची में दर्ज हैं वे मतदान अवश्य करें यह संवैधानिक अधिकार है और दायित्व भी। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग प्रतिवर्ष सितंबर से दिसंबर तक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जाता है।इस वर्ष भी यह अभियान विशेष रूप से चलाया गया। इसमें दिव्यांग जनों, थर्ड जेंडर एवं नए मतदाताओं जोड़ा गया। डीएम ने पहली बार मतदान कर रहे दीपक कुमार एवं सादिया बानो को निर्वाचन आईडी देकर शुभकामनाएं दी एवं इसके साथ ही वयोवृद्ध मतदाता विश्वनाथ सिंह को सम्मानित किया। इस मौके पर कई विद्यालयों के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस से संबंधित आकर्षण रंगोली भी बनाई गई। लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी।