फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने निजी चिकित्सकों को सौंपा मॉस्क और पीपीई किट

विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय में निजी चिकित्सक को मॉस्क और पीपीई किट देते डीएम नवनीत सिंह चहल - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
चंदौली। आयुष्मान योजना के तहत मरीजों का उपचार करने वाले निजी चिकित्सालयों के संचालकों को कोरोना संक्रमित मरीजों को भर्ती करने के लिए अलग से वार्ड बनाने के निर्देश दिए गए है। वहीं शासन ने ऐसे चिकित्सकों को मास्क और पीपीई किट उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन को जिम्मेदारी दी है। शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय के सभागार में डीएम नवनीत सिंह चहल ने निजी चिकित्सकों को एक हजार पीपीई किट तथा पांच सौ मास्क वितरित किया। जिला उद्योग विभाग की ओर से विभिन्न कपंनियों से सीएसआर फंड से मॉस्क और पीपीई किट स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराया जा रहा है। शुक्रवार को आयुष्मान योजना के तहत पंजीकृत अस्पतालों के संचालकों को एचसीएल कंपनी से उपलब्ध मास्क और पीपीई किट वितरण के लिए सीएमओ कार्यालय बुलाया गया। यहां डीएम नवनीत सिंह चहल ने अस्पताल संचालकों को एक हजार पीपीई किट तथा पांच सौ मॉस्क का वितरण किया। साथ ही निर्देश दिया कि विषम परिस्थितियों में चिकित्सकों को जिला प्रशासन के सहयोग के लिए तैयार रहना होगा। इस दौरान सीएमओ डा. आरके मिश्र, डा. डीके सिंह, सहायक उद्योग प्रबंधक विवेक सिंह, अवधेश सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें