पीडीडीयू नगर। जिलाधिकारी ईशा दुहन व पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने त्योहार के बाद शनिवार को नगर में पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने नगर में भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रतिबंध किये जाने के निर्देश दिये।
धनतेरस के मद्देनजर जिले के प्रमुख बाजार पीडीडीयू नगर में खासी भीड़ होती है। इस दौरान लोग आभूषणों से लेकर अन्य कई प्रकार के सामनों की खरीदारी करते हैं। इन सबके बीच लोगों की सुरक्षा एक बड़ा कार्य हो जाता है। बाजार में सुरक्षा व्यवस्था से लेकर अन्य व्यवस्थाओं को परखने के लिए जिलाधिकारी ईशा दुहन व पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल नगर में पैदल गश्त की । इस दौरान अधिकारियों ने नगर स्थित जीटी रोड पर गश्त के दौरान रेलवे स्टेशन गेट के पास से मुगलसराय कोतवाली तक पैदल गश्त की। अधिकारीद्वय ने भीड़ को देेखते हुए सड़क पर विशेष सर्तकता बरतने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने नागरिकों से बाजार में खरीददारी करते समय अपने रुपये व सामानों की प्रति लापरवाही नहीं बरतने की अपील की। इस मौके पर एसडीएम अविनाश कुमार, सीओ पीडीडीयू नगर अनिरूद्ध सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
पीडीडीयू नगर। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से धनतेरस पर्व को देखते हुए अलीनगर थाने व मुगलसराय कोतवाली के समीप दीये व सामनों की दुकानें सजायी गई थी। जिलाधिकारी ईशा दुहन, एसपी अंकुर अग्रवाल समेत एसडीएम पीडीडीयू नगर तहसील अविनाश कुमार समूह की महिलाओं से दीये की खरीदारी कर उन्हें कार्य के लिए प्रोत्साहित किया। संवाद