फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

.दीपावली पर दिनभर सौभाग्य योग, करें पूजा, बरसेगा धन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। दीपावली पर माता लक्ष्मी की पूजा शुभकारी है। शनिवार को दिन भर सौभाग्य योग है। इससे लक्ष्मी गणेश की पूजा सौभाग्य दायक होगा। यही नहीं रात में भयहारिणी माता काली की पूजा के लिए भी ब्रह्ममुहुर्त अत्यंत शुभ और मंगलकारी है। दीपावली पर माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा अर्चना की जाती है। इस वर्ष चतुर्दशी व्याप्त अमावस्या है। शुक्रवार की शाम 4.11 मिनट से लेकर 14 नवंबर को 1.49 मिनट दिन तक रहेगी। वहीं अमावस्या शनिवार को दोपहर एक बजकर 50 मिनट से लेकर 15 नवंबर को बजकर 11.27 मिनट तक रहेगी। इस तरह 14 को श्रद्धादि की और 15 को स्नानादि की अमावस्या है। इस बार बड़े ग्रहों का संयोग इसे अधिक प्रभावी बना रहा है। पं. कुंज बिहारी मिश्र ने बताया कि इस दिन गुरु अपनी राशि धनु में व शनि मकर में होंगे, वहीं शुक्र कन्या राशि में नीचे का रहेगा। शास्त्रों में वर्णित है कि आर्थिक स्थिति मजबूत करने वाले ग्रह गुरु और शनि हैं। ऐसे में इस वर्ष दीपावली पर लक्ष्मी-गणेश के पूजन से आर्थिक लाभ मिल सकता है, क्योंकि दोनों ग्रह अपनी राशि में होंगे। शुक्रवार की रात स्वाति नक्षत्र की शुरूआत हो गई। यह शनिवार की रात 08 बजकर 48 मिनट तक रहेगी। वहीं शनिवार की सुबह दिन में 08 बजकर 09 मिनट से रविवार की सुबह पांच बजे तक सौभाग्य योग होगा। इसमें माता लक्ष्मी की पूजा अत्यंत शुभकारी है। रात 11 बजकर 39 मिनट से साढ़े 12 बजे तक ब्रह्म मुहुर्त में काली पूजा अत्यंत लाभकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें