फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: गदहे और उल्लू की शादी में पड़ा खलल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अस्मिता नाट्य संस्थान की ओर से धर्मशाला रोड स्थित गांधी कांप्लेक्स परिसर में महामूर्ख हंसो-हंसाओ रेला का आयोजन किया गया।
पूनम श्रीवास्तव और सुमति श्रीवास्तव को खिताब दिए गए। दोनों के शादी की रस्म निभाई जा रही थी कि किसी बात पर दुल्हा-दुल्हन भड़क गए और शादी रद्द हो गई। इस मौके पर 108 लोगों को हंसो हसाओ रेला सम्मान पत्र दिया गया। कवियों ने हास्य रचनाओं से लोगों को लोटपोट किया।
शुरूआत रतनलाल श्रीवास्तव, श्रीप्रकाश कुमार ने माता सरस्वती के चित्र के सामने दीप जलाकर किया। मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल और सदानंद दुबे की मौजूदगी में विजय मिश्र बुद्धिहीन, दिनेश शर्मा, सुखमंगल सिंह मंगल ने पूनम श्रीवास्तव व सुमति श्रीवास्तव तैयार किया। सूप में कैंडल जलाकर आरती उतारी गई। दुल्हन को झाड़ू की माला और दूल्हा को मूसर और पटरी, कुरकुरे का माला पहनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ.चपाचप बनारसी मे महामूर्ख वंदना, इंद्रजीत तिवारी निर्भीक ने गदही संवाद सुनाया। सिद्धनाथ शर्मा सिद्ध, संतोष कुमार प्रीत, सुरेश अकेला, ओमप्रकाश पांडेय निर्भय, डॉ.सुभाष चंद्र, झरना मुखर्जी, रीना तिवारी, अमित शर्मा, राकेश चंद्र पाठक ने हास्य रचनाओं से लोगों को लोट पोट किया। बाद में पीडीडीयू नगर के जसवंत यादव और राबर्ट्सगंज सोनभद्र की निशा यादव के बीच बिरहा मुकाबला हुआ। अतिथियों का स्वागत पवन कुमार, राकेश अग्रवाल, पप्पू जायसवाल, अमन कुमार, विपिन अग्रहरि और संजय गुप्ता ने किया। धन्यवाद ज्ञापन संयोजक विजय कुमार गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें