समाजवादी अधिवक्ता सभा की बैठक गुरुवार को कचहरी में हुई। इसमें अशोक
कुमार यादव को अधिवक्ता सभा का जिलाध्यक्ष चुने जाने पर हर्ष व्यक्त किया
गया।
साथ ही अधिवक्ताओं ने कचहरी में अशोक यादव का स्वागत भी किया।
इस अवसर पर अशोक यादव ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका
बखूबी निर्वहन किया जाएगा। मुख्यालय और न्यायालय निर्माण के लिए संघर्ष
जारी रहेगा। कहा कि संख्या अधिक होने से कुछ हासिल नहीं होता, बल्कि हौसला
बुलंद होने से कोई भी कार्य सिद्ध होता है। उन्होंने अधिवक्ताओं के हित की
लड़ाई पुरजोर तरीके से लड़ने की बात कही। इस अवसर पर डा. वीरेंद्र प्रताप
सिंह, शैलेंद्र सिंह, धर्मेंद्र पांडेय, महेंद्र प्रताप, बाबू नंदन आदि
उपस्थित रहे।