फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष का स्वागत

Fri, 29 May 2015 02:22 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी अधिवक्ता सभा की बैठक   गुरुवार को कचहरी में हुई। इसमें अशोक कुमार यादव को अधिवक्ता सभा का जिलाध्यक्ष चुने जाने पर हर्ष व्यक्त किया गया।
विज्ञापन


साथ ही अधिवक्ताओं ने कचहरी में अशोक यादव का स्वागत भी किया। इस अवसर पर अशोक यादव ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका बखूबी निर्वहन किया जाएगा। मुख्यालय और न्यायालय निर्माण के लिए  संघर्ष जारी रहेगा। कहा कि संख्या अधिक होने से कुछ हासिल नहीं होता, बल्कि हौसला बुलंद होने से कोई भी कार्य सिद्ध होता है। उन्होंने अधिवक्ताओं के हित की लड़ाई पुरजोर तरीके से लड़ने की बात कही। इस अवसर पर डा.  वीरेंद्र प्रताप सिंह, शैलेंद्र सिंह, धर्मेंद्र पांडेय, महेंद्र प्रताप, बाबू नंदन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें