चकिया। बिजली नियामक आयोग की ओर से चलाए जा रहे कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को विद्युत उपभोक्ता व्यथा निवारण फोरम वाराणसी के निर्देश पर स्थानीय बिजली उपकेंद्र परिसर में 13 वादों का मौके पर समाधान किया गया। अदालत में कुल 15 मामले आए थे। बिजली विभाग के जनसुनवाई फोरम के कार्यकारी अध्यक्ष तथा तकनीकी सदस्य इंजीनियर विजय रंजन सिन्हा एवं फोरम के सचिव अधिशासी अभियंता इंजीनियर पंकज मिश्र की अगुवाई में आयोजित लोक अदालत में कुल 15 मामले आए। इसमें से 13 का समाधान मौके पर ही कर दिया गया। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी अनिल सिंह, लिपिक श्रवण कुमार, गुलशन गुप्ता, बृजेश सिंह, शशि प्रकाश गुप्ता रहे। संवाद