फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपालों के वाहनों का चालान किए जाने पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से देश में लॉकडाउन है। लोग घरों से अनावश्यक रूप से न निकले इसके लिए पुलिस वाहनों की जांच कर रही है। जो लोग अनावश्यक रूप से बाहर निकल रहे हैँ उनके वाहनों का चालान किया जा रहा है। हालांकि इस कड़ाई में पुलिस कर्मी अब विपरीत परिस्थितियों में काम करने वाले राजस्व कर्मियों का भी चालान कर दे रहे हैँ। इसको लेकर आक्रोश है। लेखपाल संघ के अध्यक्ष वीरेन्द्र यादव ने चेताया कि अनावश्यक उत्पीड़न नहीं रूका तो कार्य ठप कर घर चले जाएंगे। लॉक डाउन के दौरान राजस्व कर्मी और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी जगह जगह लगाई गई है। आरोप लगाया कि पुलिस कर्मी परिचय बताने और यातायात के सारे नियम पूरा होने के बाद भी चालान कर दे रहे हैं। बीते 13 अप्रैल को सकलडीहा में तैनात संजय मौर्या को चंदौली पुलिस ने चालान कर दिया वहीं 24 अप्रैल को चंद्रभूषण लेखपाल का सकलडीहा अलीनगर तिराहे पर चालान कर दिया। इसके पूर्व एक स्वास्थ्य कर्मी की वाहन को सीज कर दिया गया। नईबाजार में डिलेवरी के लिये एक महिला के लेकर जा रहे बाईक सवार युवक का चालान कर दिया गया। चेतावनी दी कि यदि इस पर रोक नहीं लगी तो आंदोलन किया जाएगा। इस संबध में सीओ जगत कन्नौजिया ने बताया कि लॉक डाउन का पालन सख्ती से कराया जा रहा है। अनावश्यक रूप से किसी कर्मचारी के वाहन का चालान न करने के निर्देेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें