पीडीडीयू नगर। केंद्रीय कर्मचारियों एवं पेंशनरो को जुलाई 2021 तक महंगाई भत्ता (डीए) नहीं देने के फैसले को एनएफआईआर के राष्ट्रीय महासचिव डॉ.एम राघवैया ने गलत बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की है। एनएफआईआर कार्यकारिणी कमेटी के सदस्य सुरेश पंजियार ने बताया कि राष्ट्रीय महासचिव ने प्रधानमंत्री को पत्र लिख कर अबिलंव बकाया महंगाई भत्ता चार प्रतिशत एनाउंस करने की मांग की है। उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री को लिखे अपने पत्र मे कहा है की पूर्व में ही केंद्रीय कर्मचारियों के विभिन्न भत्तों की कटौती की जा रही है। कोविड 19 आपदा को देखते हुए वेतन से एक दिन के वेतन की कटौती की ही गई है। अब महंगाई भत्ते को रोकना एवं ऊसका एनांउन्स नहीं करना कर्मचारियों एवं पेंशनभोगियों के साथ अन्याय है। कहा कि कर्मचारियों को भत्ता औऱ महंगाई भता उनका हक है और यह उन्हें अवश्य मिलना चाहिए। संवाद