पीडीडीयू नगर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मंत्री और काली महाल के सभासद जितेन्द्र गुप्ता के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इस दौरान पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर पालिका के विकास पर चर्चा की गई।
जितेन्द्र गुप्ता ने कहा कि जिले का सबसे महत्वपूर्ण नगर पीडीडीयू नगर है। यहां विकास की बहुत जरूरत है। कोरोना के बाद नगर का विकास कम हुआ है। यहां सड़क, नाली की स्थिति खराब है। यहां के विकास के लिए केंद्रीय मंत्रियों के सहयोग की जरूरत है। इसके पूर्व जिले में विकास और पार्टी की स्थिति पर भी चर्चा की। नगर निकाय चुनाव पर भी चर्चा की गई। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने समस्याओं के समाधान कराने का आश्वासन दिया। रक्षामंत्री से मिलने वाले प्रतिनिधि मंडल में नंदू कुमार, जितेन्द्र मिश्रा, चंद्रकांत गुप्ता रहे।