फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: गंदे पड़े है यात्री प्रतीक्षालय, देखने वाला कोई नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयूू नगर। शहरवासियों की सुविधा के लिए वर्षों पहले नगर में 12 यात्री प्रतीक्षालय बनाए गए थे। रख-रखाव का अभाव व अधिकारियों की लापरवाही से अधिकांश यात्री प्रतीक्षालय खस्ताहाल हो चुुके हैं। प्रतीक्षालय के आसपास गंदगी का ढेर लगा हुआ तो कई अतिक्रमण की जद में है। कुर्सियों पर जमी धूल की मोटी परत के चलते लोग वहां बैठने के बजाय खड़े होकर वाहनों का इंतजार करने को मजबूर हैं। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर को जिले का मिनी महानगर कहा जाता है। यहां सघन आबादी होने के साथ ही देश के प्रमुख रेलवे स्टेशन पीडीडीयू जंक्शन होने के नाते रोजाना हजारों यात्रियों का आवागमन होता है। यात्रियों की सुविधाओं के लिए प्रतीक्षालय समेत कई व्यवस्थाएं की गईं पर स्थानीय अधिकारियों की लापरवाही से चंदासी से स्टेशन के पास जीटीआर ब्रिज तक बने यात्री प्रतीक्षालय बदहाल हो चुके हैं। इनके इर्द-गिर्द चाट, पकौड़ी समेत चाय की दुकानें सज गईं हैं। इसके चलते यात्री वहां खड़े नहीं हो पाते हैं। वहीं चंदासी चौकी के बगल में और सामने, सुभाष पार्क के सामने, आईपी मॉल के बगल में और बस स्टैंड में बने यात्री प्रतीक्षालय में कूड़े का अंबार लगा है। फर्श और कुर्सियों पर धूल की मोटी परत जमी है। कुर्सियां टूटकर लटक चुकी हैं। गंदगी और बदबू से यहां बैठना तो दूर लोग खड़े रहने में भी कतराते हैं। ईओ कृष्णचंद्र ने बताया कि नगर स्थित प्रतीक्षालय की साफ-सफाई कराई जाती है। यदि कहीं प्रतीक्षालय गंदे पड़े है तो उन्हें साफ करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें