चंदौली। सदर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय भिखारीपुर में सोमवार को खंड विकास अधिकारी डॉ रक्षिता सिंह ने बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई। साथ ही उन्हें इससे होने वाले फायदे के बारे में बताया। इस दौरान डाँ रक्षिता सिंह ने कहा कि बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए कृमि नाशक दवा जरूरी है। एल्बेंडाजोल एक कृमिनाशक दवा है। जिसे लेने से बच्चों के पेट की कीड़ी खत्म होती है। एक से दो वर्ष के बच्चों को एल्बेंडाजोल की आधी गोली पीसकर पानी में घोल कर दी जाती है। जबकि दो वर्ष से तीन वर्ष तक के बच्चों को एक गोली पीसकर दी जाती है। वहीं तीन वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों व किशोर-किशोरियों को यह टेबलेट चबाकर खानी होती है। इस मौके पर एडीओ आईएसबी धनन्जय सिंह, प्रधानाध्यापक अनिल कुमार सिंह, गीता देवी, राजकिशोरी, सविता देवी उपस्थित रहे।