फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: अक्षत कलश यात्रा में भक्तों ने लगाए जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
सैयदराजा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और अन्य संगठनों की ओर से शनिवार को राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या से आए अक्षत को लेकर कलश यात्रा निकाली गई। इसमें नगर के गणमान्य लोग शामिल हुए। शोभायात्रा में शामिल लोगों ने श्रीराम के जयकारे लगाए। यात्रा में सैयदराजा विधायक सुशील सिंह भी शामिल रहे।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर में दुधारी पुल पर रामभक्त एकत्र हुए। यहां अक्षत कलश, अयोध्या मंदिर की झांकी, राम दरबार की झांकी लेकर शोभायात्रा निकाली गई। गाजे बाजे और जयकारे के बीच अक्षत कलशयात्रा नगर भ्रमण करते हुए भीम बाबा मंदिर होते हुए रामलीला मैदान में पहुंच कर समाप्त हुआ। इस दौरान जगह जगह शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभा यात्रा में सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, रविंद्र जायसवाल, बच्चा बाबू , टुन्नू मद्धेशिया, बाढू जायसवाल, नामवर प्रसाद वर्मा, अमित अग्रहरि आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें