फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: काली मंदिर का निर्माण बंद होने से भक्तों में नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे के निर्माण की जद में आ रहे क्षेत्र के नागेपुर स्थित प्राचीन बउरहिया काली माता की स्थापना दूसरी जगह की जानी है। नए मंदिर का निर्माण एक साल से ज्यादा समय से चल रहा है। आगामी 21 से 24 अप्रैल तक नए मंदिर में प्रतिमाओं की स्थापना और भंडाारा होना है लेकिन बीते चार हफ्ते से मंदिर का निर्माण ठप होने से भक्तों में काफी नाराजगी है। नागेपुर के प्राचीन बउरहिया काली माता मंदिर पर हर साल शारदीय और चैत्र के नवरात्र में नौ दिन तक भजन-पूजन के साथ अंखड कीर्तन और भंडारा होता है। हाइवे निर्माण के दौरान मंदिर को दूसरे जगह स्थापित किया जाना है। इसे लेकर बीते एक साल से मंदिर का निर्माण चल रहा है। मंदिर के व्यवस्थापक रतेंद्र राजभर, टुनटुन राय कैलाश राजभर ने बताया कि आगामी 21 से 24 अप्रैल से पूर्व मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा और विशाल भंडारा होना है लेकिन हाइवे निर्माण कराने वाली कार्यदायी संस्था के लोगों की लापरवाही के कारण मंदिर निर्माण का काम बीते 28 दिनों से ठप है। ऐसे में मंदिर में पूजा और प्राण प्रतिष्ठा को लेकर समस्या हो सकती है। मंदिर प्रशासन के लोगों ने चेताया है कि समय से पूर्व मंदिर का निर्माण पूरा नहीं हुआ तो वे धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें