प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शुक्रवार को जिले में आएंगे। प्रशासन के अनुसार उनका हेलिकाॅप्टर सुबह 10 : 50 बजे टमटम हाॅस्पिटल के पास बने हेलिपैड पर उतरेगा। वे सुबह 11:05 बजे मां विंध्यवासिनी का दर्शन करेंगे। इसके बाद डिप्टी सीएम 11:45 बजे मुजेहरा के चेकसारी पावर हाउस के पास डाॅ.टमटम मल्टी स्पेशियलिटी हाॅस्पिटल में प्रबुद्धजनों से संवाद करेंगे। दोपहर 12:50 बजे वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे। संवाद