फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के विरोध में खाली गैस सिलिंडर लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी के खिलाफ एसकेएम के आह्वान पर गैस सिलिंडर लेकर मजदूर किसान मंच व अखिल भारतीय किसान सभा के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को नगर स्थित गांधी पार्क में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की कीमतों को कम करने, नए कृषि कानूनों को निरस्त करने और सभी वस्तुओं के लिए एक एमएसपी गारंटी कानून लागू करने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि डीजल और पेट्रोल की कीमत बढ़कर लगभग 100 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है। वहीं आम नागरिकों द्वारा भुगतान किए जा रहे ईंधन की कीमत का 65 प्रतिशत कर के रूप में केंद्र व राज्य सरकार को जाता है। देश में ईंधन की कीमतें अभी श्रीलंका, बांग्लादेश और नेपाल जैसे पड़ोसी देशों सहित अन्य देशों की तुलना में काफी अधिक है। हाल यह है कि विमानन ईंधन उस ईंधन से सस्ता है जिसका उपयोग किसान व आम उपभोक्ता करता हैं। चेताया कि पेट्रो उत्पादों के मूल्य में कमी न की गई तो देशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। सभा व प्रदर्शन का नेतृत्व आईपीएफ प्रदेश कार्य समिति सदस्य व मजदूर किसान मंच के नेता अजय राय, अखिल भारतीय किसान सभा जिलाध्यक्ष परमानंद कुशवाहा व मंत्री लालचंद यादव ने किया। प्रदर्शन करने वालों में राम अबध सिंह, रामनिवास पांडेय, रामअचल यादव, अमर बहादुर चौहान, भृगनाथ विश्वकर्मा, बेचई कुशवाहा, संतोष चौहान, मनोज चौहान, तबरेज आलम, सुनील कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें