फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कॉपी जाचने में हुई गड़बड़ी पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। सावित्री बाई फुले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए परीक्षार्थियों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने उत्तर पुस्तिका को जांच में गड़बड़ी का आरोप लगाया।
विज्ञापन


उनका कहना था कि बीए प्रथम सेमेस्टर और द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा में उन्होंने 75 प्रश्नों में 70 का सही जवाब दिया था लेकिन उन्हें सिर्फ 30 से 42 नंबर तक मिले हैं। तमाम परीक्षार्थियों का बैक लगा है और कुछ को अनुपस्थित दिखाया गया है। उन्होंने विद्यापीठ परीक्षा नियंत्रक से ओएमआर शीट फिर से जंचवाने की मांग की। द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षा वैकल्पिक थी, ऐसे में सबको उत्तरों के बारे में पता है। जानबूझकर नंबर कम दिया गया और यह विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। प्रदर्शनकारियों में हिमांशु श्रीवास्तव, लकी जायसवाल, सूरज, अविनाश चौधरी, संदीप,दीपक, शौर्य प्रताप, प्यासा, श्रद्धा जायसवाल, शैलबाला, कशिश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें