कंदवा के कोरमी गांव में सफाई के लिए प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
- फोटो : CHANDAULI
कंदवा। क्षेत्र के के कोरमी गांव में साफ-सफाई न होने से और जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा है। इससे नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को गांव में प्रदर्शन किया। चेताया कि अगर शीघ्र गांव की गलियों व नालियों की साफ सफाई नहीं कराई गई तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का आरोप था कि गांव में साफ सफाई नहीं हो रहीं है। सफाई के लिए नियुक्त सफाईकर्मी अपने कार्य में लापरवाही बरत रहा है। इससे नालियों व गलियों में कूड़े का अंबार लग गया है। पानी का प्रवाह रुक जाने से नालियां बजबजा रही हैं। वहीं बरसात के बाद गलियों में चलना मुश्किल हो गया है। वहीं सफाई कर्मी जगजीवन राम का कहना है कि ग्रामीणों ने अतिक्रमण कर नाली पाट दी है। इसके चलते पानी का बहाव रुक गया है। प्रदर्शन करने वालों में शैलेश राय, राधेश्याम बिंद, जगलाल गोंड़, नंदू बिंद, फुल्लू बिंद, तारा देवी, गुलाब देवी, शीला, पखंडू, रामप्रकाश शामिल रहे।