पड़ाव । पड़ाव से रामनगर के बीच बन रहे फोरलेन में लगे मजदूरों के वाहन से धक्का लगने पर बुधवार को दो विद्युत पोल ध्वस्त हो गए। इससे नाराज ग्रामीणों ने लापरवाही पूर्वक कार्य करने का आरोप लगाते हुए फोरलेन बना रही कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रोड निर्माण कार्य में लगे कर्मचारी मनमाने तरीके से कार्य कर रहे है। इसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। बुधवार को सड़क निर्माण कार्य में लगी कंपनी के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते विद्युत पोल ध्वस्त हो गए। इससे पूरे गांव की बिजल आपूर्ति ठप हो गई। उमस भरी गर्मी में बिना बिजली के काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। शीघ्र ही बिजली की आपूर्ति बहाल नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में इरफान, तौसीफ अहमद, सद्दाम, शाहबाज, असलम, दिलशाद, बबलू, आकिब, जलालुद्दीन, अकबर, राजू, सोनू आदि शामिल रहे।