फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: धानापुर को तहसील बनाने के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। धानापुर को तहसील बनाने के फैसले के खिलाफ तहसील के अधिवक्ता आक्रोशित हैं। शनिवार को अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए तहसील गेट पर प्रदर्शन किया। तहसील में मुंसिफ न्यायालय की स्थापना की मांग की।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं का कहना है कि सकलडीहा तहसील के राजस्व गांव को तोड़कर धानापुर में तहसील बनाना उचित नहीं है। धानापुर से सकलडीहा नजदीक है। ऐसे में धानापुर में तहसील बनाने की बजाए सकलडीहा में मुंसिफ कोर्ट की स्थापना की जानी चाहिए। इससे दूर दराज के ग्रामीणों को न्याय पाने के लिए लंबी दूरी और समय से निजात मिल जाएगी।
उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी तहसीलें बनाने का कोई औचित्य नहीं है। यदि जिला प्रशासन ने उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लेता तो वे उग्र आंदोलन के लिए विवश होंगे। प्रदर्शन करने वालों में बार अध्यक्ष अशोक मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष नितिन तिवारी, पंकज सिंह, अजय कुमार सिंह, राजगोपाल सिंह, मनोज पांडेय, श्रीकांत सिंह, संतोष सिंह, अरून कुमार, रामराज यादव, दीनानाथ, अशोक यादव, अतुल तिवारी, सुरेंद्रकांत मिश्रा, अखिलेश तिवारी, प्रभु पाठक, अंकित तिवारी, आलोक मिश्रा, श्यामजी प्रसाद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें