फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे के निजीकरण के विरोध में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। रेलवे के निजीकरण के विरोध में ईस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर यूनियन के बैनर तले चल रहे विरोध सप्ताह के चौथे दिन बृहस्पतिवार को पीडब्लूआई नार्थ कार्यालय के समीप रेलकर्मियों ने प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि निजीकरण की प्रक्रिया नहीं रुकी तो आंदोलन तेज किया जाएगा।सभा की अध्यक्षता करते हुए डीके शर्मा ने कहा कि रेलवे में निजीकरण/ निगमीकरण को बंद करने, नई पेंशन स्कीम को हटाकर पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करने, पदों की सरेंडर को रोककर उस पदों को भरने जैसी अन्य मुद्दों को लेकर लड़ाई जारी है। इसे हर हाल में पूरा कराया जाएगा। यूनियन शाखा नं.3 के अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि एलडीसीई ओपेन टू आल होना चाहिए एवं अधिकतम् ड्यूटी आठ घंटे से अधिक नहीं होनी चाहिए। सभा में मंडल मंत्री शिव कुमार सिंह, मंडल चुनाव प्रभारी- स्वामीनाथ यादव, मंडल संयोजक संतोष कुमार गोंड, राकेश राणा, अजय कुमार, सुरेंद्र सिंह, एसवी तिवारी, नागेंद्र कुमार, तरुण कुमार, राजेश कुमार, मनसूर इस्लाम रहे। संचालन स्वामीनाथ यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें