फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सोनबरसा में खेल मैदान के लिए भूमि का सीमांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडाकला। ग्राम पंचायत सोनबरसा में क्षेत्रीय लेखपाल गोविंद यादव ने नवीन परती जमीन आराजी नंबर चार पर खेल मैदान के लिए बुधवार को सीमांकन किया गया। इससे क्षेत्र में खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन

टांडाकला के सोनबरसा ग्राम सभा में बच्चों को खेलने के लिए कोई खेल मैदान नहीं है। जिससे ग्राम सभा के बच्चे खेलों से वंचित रह जाते हैं। जिसको लेकर ग्राम प्रधान राधिका देवी के प्रतिनिधि आनंद सोनकर ने क्षेत्रीय लेखपाल गोविंद यादव को बुलवाकर बाबा कीनाराम रामशाला के पश्चिम तरफ एवं घटवारी माता मंदिर के दक्षिण तरफ नवीन परती आराजी नंबर चार पर नापी कर खेल मैदान के लिए सीमांकन किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आनंद कुमार सोनकर, ग्राम पंचायत सदस्य त्रिभुवन, रामजी यादव,की क्यामुद्दीन, इंसाफ अली आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें