फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा को मंत्रीमंडल से बर्खास्त करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। लखीमपुर खीरी में किसानों के ऊपर गाड़ियां चढ़ाकर हत्या की साजिश रचने के साजिशकर्ता केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी हैं। क्योंकि उनकी साजिश को उनके बेटे आशीष मिश्रा ने अंजाम दिया था तब ऐसे साजिशकर्ता के मंत्रिमंडल में रहते न्याय प्रक्रिया बाधित हो सकती है इसलिए यह जरूरी हो जाता है कि अजय मिश्रा टेनी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाय और मुख्य साजिशकर्ता के बतौर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार किया जाय । ये बातें शुक्रवार को भाकपा(माले) के भाकपा (माले) जिला सचिव कामरेड अनिल पासवान ने व्यक्त किये। राज्यव्यापी आह्वान पर संगठन के कार्यकर्ता जुलूस के रूप में की ओर से चकिया नगर में मार्च करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे। जहां एसडीएम की अनुपस्थिति में संगठन के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक तहसीलदार आलोक कुमार को सौंपा। इस अवसर पर अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा जिला अध्यक्ष कामरेड रामदुलार बिंद ने कहा कि जिस तरीके से किसानों के ऊपर गाड़ियां चढ़ाई गई यह इस बताती है कि भाजपा किस तरीके से लोगों की हत्या कर देने से भी गुरेज नहीं करते है। इस दौरान विजयी राम, रमेश चौहान, राम किशन पाल, कुंभकरण राम, राजवंश राम, कमला चौहान, विक्रम चौहान, देवकी चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें